अल्मोड़ा। विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष और उल्लास का वातावरण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता तथा समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवंत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, एनसीसी 77 यूके बटालियन अल्मोड़ा के सीओ कर्नल जितेन्द्र शर्मा, लेफ्टिनेंट शंकर सिंह, थर्ड ऑफिसर अर्जुन सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ महिपाल सहित 200 से अधिक एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।