द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट में एसएसटी ने एक ट्रक चालक के पास से 1.75 लाख रुपये बरामद किए। एसएसटी ने थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में एक ट्रक को रोका और तलाशी ली। चालक नरेंद्र सिंह, निवासी मनार, कपकोट, बागेश्वर हाल निवासी भुजिया, बिंदुखत्ता, हल्द्वानी के पास नकदी मिली। पूछताछ में चालक धनराशि के संबंद्ध में कोई स्पष्ट जानकारी और प्रमाण नहीं दे पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद धनराशि को जब्त किया गया है। संवाद