फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: किशोरी के गर्भवती होने का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 12:50 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

बागेश्वर के कपकोट में स्वास्थ्य जांच के दौरान 16 वर्ष सात माह की नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गांव के 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के सीएचसी कपकोट में जांच के दौरान 16 वर्ष सात माह की एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने का गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को दी गई सूचना और परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर कपकोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता जब स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी कपकोट पहुंची, तो चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना कपकोट थाना पुलिस को दी। इसके बाद परिजनों ने 18 सितंबर 2026 को थाने पहुंचकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के साथ बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में महिला और बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी मनोज सिंह (22) निवासी ग्राम वाछम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें