फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, महिला झुलसी

Sun, 25 Jun 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत के ज्वैंण गांव में आग लगने से इस तरह घर में रखा सामान जल गया। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के ज्वैंण गांव में शॉर्टसर्किट से एक घर में आग लग गई। इस घटना में एक महिला झुलस गई जिसका रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने यूपीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

पीपली क्षेत्र के ज्वैंण गांव में बीते शुक्रवार शॉर्टसर्किट से इंदर सिंह के घर में आग लग गई। इस घटना में उसकी पत्नी चंपा देवी झुलस गईं जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से रानीखेत उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। डाॅक्टर के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है। पीड़ित परिवार को क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला ने यूपीसीएल की लापरवाही को घटना का कारण बताया है।
इंदर सिंह और शोभा रौतेला ने कहा कि उनके आंगन में स्थित बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से लगातार चिंगारी उठती रहती थी। इसकी सूचना कई बार यूपीसीएल को दी गई। इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। बीते शनिवार को भी खंभे में शॉर्टसर्किट होने से पीड़ित के घर में लगे तार में चिंगारी उठीं जिससे वहां आग लग गई। उन्होंने रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट को मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें