फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: धारदार हथियार से हमला, एक छात्र घायल

Fri, 07 Jul 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोशल मीडिया में टिप्पणी को लेकर छात्रों के बीच हुए विवाद में खून खराबा हो गया। दो छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। छात्र के गले में कई टांके आए हैं। अभी मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हवालबाग ब्लाॅक के खूंट निवासी रितिक भोज का गांव के ही दो छात्रों से सोशल मीडिया में टिप्पणी करने में विवाद हो गया। दोनों छात्रों ने रितिक को सबक सिखाने की ठान ली। बृहस्पतिवार देर शाम दोनों छात्रों ने रितिक को गांव के पास बुलाया। इस दौरान फिर उनमें विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक छात्र ने रितिक के गले में धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद दोनों छात्र घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को देर रात बेस अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया गया। युवक के गले में 10 से अधिक टांके लगे हैं।


छात्रों में विवाद का मामला सामने आया है। फिलहाल किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -

राहुल सिंह, राजस्व उप निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें