फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो लोगों पर हमला करने वाले पांच आरोपियों पर केस

Thu, 27 Jun 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने के पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सरसों गांव के उपेंद्र सिंह बिष्ट ने तहरीर में बताया कि 22 जून को वह कैंची धाम से लौटकर बाड़ीबगीचाा में एक दुकान से सामान खरीद रहा था। राजपुरा निवासी सौरभ वाल्मीकि, कृष्ण वाल्मीकि, राज चौहान, अभिषेक और सहदेव ने उसके और साथी दीपक लोहनी के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने और उनके समर्थन में पहुंचे मोहल्ले के कई लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने कहा कि पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें