फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक साल बाद भी नहीं लौटाई जेसीबी, दो पर केस

Sat, 29 Jun 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक साल बाद भी जेसीबी न लौटाने पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सुमित मेहता, निवासी महतगांव, हवालबाग ने सोमेश्वर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई 2023 को पिथौरागढ़ के गौरीहाट निवासी योगी भट्ट और काठगोदाम, हल्द्वानी निवासी मनमोहन बिष्ट दो दिन के लिए उनकी जेसीबी मांगकर ले गए थे। कई बार अनुरोध के बाद भी अब तक जेसीबी नहीं लौटाई है। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा कि दोनों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें