अल्मोड़ा में अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई कार
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धारानौला के तल्ला दन्या क्षेत्र में पार्क की गई एक टैक्सी का शीशा शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। कार मालिक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सुनौली निवासी पूरन राम ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह एक टैक्सी चालक है और धारानौला से हल्द्वानी रूट पर टैक्सी चलाता है। राज की तरह शुक्रवार रात भी उसने अपनी कार तल्ला दन्या क्षेत्र में सरस्वती बेकरी के पास खड़ी की थी। शनिवार सुबह कार लेने पहुंचा तो कुछ लोगों ने कार के आगे का शीशा तोड़ा था। कार के टायरों के नट भी ढीले किए गए थे।