फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डौरब के पास कार गिरी खाई में, पिता-पुत्र घायल

Mon, 13 Mar 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद 
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हल्द्वानी से बागेश्वर जिले के गरुड़ जा रही कार कार (यूके 02-5787) यहां उपराड़ी डौरब के पास तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में पिता और पुत्र सवार थे जो घायल हो गए। दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गरुड़ निवासी चंद्र सिंह पांगती और उनके पुत्र किशन सिंह पांगती देर शाम हल्द्वानी से गरुड़ की तरफ जा रहे थे। यहां उपराड़ी डौरब के पास पहुंचते ही कार तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसी बीच वहां से रानीखेत की ओर आ रहे रितेश गर्ग ने वाहन को खाई में गिरता देख पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और बचाव कार्य में जुट गए। इस बीच वहां फायर ब्रिगेड, 112 पुलिस वाहन आदि भी पहुंचे। तब तक घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया गया था। दोनों को राजकीय अस्पताल लाया गया जहां से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दमकल कर्मचारियों ने बताया कि कार में दोनों पिता और पुत्र ही सवार थे। वह हल्द्वानी से अपने गांव गरुड़ की तरफ जा रह थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें