फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सुरक्षा दीवार गिरने से खाली कार क्षतिग्रस्त

Thu, 12 Oct 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो -11 एएलएम 22 पी - मिशन इंटर काॅलेज रानीखेत की सुरक्षा दिवार गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार।
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर काॅलेज की सुरक्षा दीवार गिरने से सड़क किनारे खड़ी खाली कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार स्वामी महेश डांगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह मजखाली से मरीज लेकर निजी अस्पताल आए थे। सड़क किनारे कार खड़ी कर वह मरीज को अस्पताल में ले गए। इसके बाद वह मरीज को हल्द्वानी ले जाने की तैयारी करते समय यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि कार को काफी नुकसान हुआ है। उधर छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने मलबा हटाने और दीवार की मरम्मत के लिए विद्यालय प्रबंधन को नोटिस देने की बात कही। इधर प्रधानाचार्य सुनील मसीह ने इस घटना को प्राकृतिक आपदा बताया। कहा कि वहां कोई पार्किंग स्थल नहीं है। इस घटना में विद्यालय की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें