फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कार और ट्रक की टक्कर, एक घंटे तक लगा जाम

Thu, 06 Apr 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर धारानौला के पास ट्रक व कार की टक्कर के बाद इस तरह लगा रहा जाम, जिससे
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के धारानौला में हल्द्वानी हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई लेकिन दोनों चालकों में विवाद हो गया और दोनों ने अपने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया जिससे यहां करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इन सबके बीच सूचना के बाद पुलिस को 200 मीटर दूर पहुंचने में एक घंटे का समय लगा और यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम को धारानौला के पास ट्रक यूके 04 पीबी 8586 और विपरीत दिशा से आ रही कार यूके 01 ए 7119 की आपस में हल्की टक्कर हो गई। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। इस दौरान दोनों चालकों में विवाद हो गया और वे अपने वाहनों को सड़क से न हटाने पर अड़े रहे। ऐसे में यहां लंबा जाम लग गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस को चौकी से महज 200 मीटर दूर पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। पुलिस के बीच बचाव व दोनों चालकों के आपसी समझौते के बाद विवाद सुलझा और दोनों चालकों ने अपने वाहनों को किनारे किया। तब जाकर जाम खुला और यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए। पुलिस के मुताबिक इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

कार और ट्रक की टक्कर होने के बाद मौके पर जाम लग गया था। मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया गया। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। आपसी समझौते से मामला सुलझ गया है। - जीआर गोला, चौकी प्रभारी, धारानौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें