रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र (केआरसी) ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन का नया समय निर्धारित किया है। केआरसी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 22 अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक भिकियासैंण, 11 से एक बजे तक सौनी और अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक डौड़ाखाल, 23 अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे से एक बजे तक द्वाराहाट, तीन से पांच बजे तक जालली, 24 अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे से एक बजे तक खैरना, 26 अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे से एक बजे तक रानीखेत बाजार, अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चिलियानौला, 28 अक्तूबर को सुबह साढ़े बजे से एक बजे तक पिलखोली, तीन से पांच बजे तक गनियाद्योली, 29 अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक मजखाली, 11 बजे से एक बजे तक बग्वालीपोखर, शाम तीन से पांच बजे तक ताड़ीखेत के पूर्व सैनिक कैंटीन आकर सामान खरीद सकते हैं।