फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हल्द्वानी या ऊधमसिंह नगर में खोला जाए कैंटीन डिपो

Wed, 07 Aug 2024 02:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कचहरी बाजार स्थित पूर्व सैनिक लीग कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की कचहरी बाजार स्थित कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने हल्द्वानी या ऊधमसिंह नगर में कैंटीन डिपो खोलने की मांग की। कहा कि पांच-पांच टास्क फोर्स की बटालियन कुमाऊं और गढ़वाल में खोली जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर साइबर क्राइम सेल और एसएसपी कार्यालय के अधिकारियों ने नए कानूनों और साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी। लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने पूर्व सैनिकों से 15 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर इंस्पेक्टर त्रिभुवन सिंह, संतोष तिवारी, बलवंत सिंह, दिनेश कांडपाल ने जानकारी दी। वहां पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन सिंह मेहता, उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, संरक्षक कैप्टन आरसी पंत, दीपक टम्टा, पूरन सिंह ऐरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें