गरुड़ बाजार में पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
गरुड़(बागेश्वर)। व्यापारियों ने पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। सोमवार को व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार से होते हुए गांधी चबूतरे तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष गरुड़ महेश ठाकुर, घनश्याम जोशी, धीरज भाकुनी पूर्व अध्यक्ष व्यापार संघ कैलाश जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, महेश पांडे, विनोद भट्ट, कालिदास जोशी, कैलाश पांडे करण नेगी, दीवान सिंह नेगी सहित कई व्यापारी और लोग मौजूद रहे। संवाद