रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद रानीखेत की ओर से छावनी कर का भुगतान न करने वाले करदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में कर भुगतान से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी रमा नेगी ने बताया कि शिविर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होंगे। 13 मार्च को गांधी चौक रानीखेत, 17 मार्च को शिव मंदिर मुख्य गेट के सामने रानीखेत, 20 मार्च को छावनी प्राथमिक विद्यालय मॉलरोड, 23 मार्च को छावनी माध्यमिक विद्यालय चौबटिया, 25 मार्च को गांधी चौक रानीखेत तथा 27 मार्च को रानीखेत इंटर कॉलेज के समीप जरूरी बाजार में शिविर लगाए जाएंगे। संवाद