फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याल्दे में कृषकों को मिला बकरी और मुर्गी पालन ऋण

विज्ञापन
स्याल्दे में काश्तकारों को बकरी लोन के चेक देते अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा और संजीवनी संस्था रानीखेत की ओर से एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के तहत स्याल्दे के नैल में वित्तीय साक्षरता/समावेशन पर कार्यशाला हुई। इसमें डिजिटल साक्षरता, वित्तीय समावेशन, क्रेडिट लिंकेज, कर्ज वितरण और ग्राहक सेवा केंद्र के कामकाज की जानकारी दी गई। नौ कृषकों को बकरीपालन और मुर्गीपालन के लिए कर्ज दिया गया। नैल और जैराज में दो ग्राहक सेवा केंद्रों का शुभारंभ एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील गोयल ने किया। कार्यक्रम में एसबीआई के मुख्य प्रबंधक सीएसपी जेसी नैनवाल, मुख्य प्रबंधक डीएसएच प्रभात वशिष्ठ, शाखा प्रबंधक स्याल्दे छितर सिंह, संजीवनी से डॉ. केएस रावत, परियोजना प्रबंधक सिल्का सिंह, मनोज नेगी, हेम चंद्र सिंह, बालम सिंह, चंदन सिंह, गोविंद सिंह, शांति देवी, प्रधान प्रतिनिधि भुवन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल सिंह, प्रकाश बौड़ाई आदि ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। मुख्य प्रबंधक जगदीश चंद्र नैनवाल ने ग्राहक सेवा केंद्र से लाभ उठाने का आह्वान किया। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील गोयल ने कैसलेश और क्यूआर कोड से भुगतान के लाभ बताए। मुद्रा लोन, बीमा योजना की जानकारी दी। किसी भी तरह की बैंकिंग फ्रॉड से बचने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें