फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं का तत्काल निराकरण करें अधिकारी : डाॅ. नैनवाल

Sat, 25 Mar 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बहुद्देशीय शिविर में मंचासीन विधायक और अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत यहां श्रद्धानंद मैदान में बहुउद्देश्यीय और स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया। शुभारंभ करते हुए विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि अंतिम गांव तक विकास पहुंचे, इसीलिए शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बिजली, पानी, सड़क, खेल मैदान सहित तमाम समस्याएं उठीं। विभागीय अधिकारियों ने 19 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विधायक ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नैनवाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अच्छा कार्य कर रही हैं। विकास योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार का एक साल सराहनीय रहा है। कहा कि दूर दराज के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसीलिए बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी समस्याएं उठीं। 19 समस्याओं का विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। विधायक ने अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कहा कि रानीखेत, धुराफाट और चिलियानौला के लिए पंपिंग योजनाओं के निर्माण को करोड़ों का बजट स्वीकृत किया जा चुका है। सड़कों के सुधारीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है।
ब्लाॅक प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि आवास योजनाओं की किस्तें लटकी हुई हैं। यहां जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, रोहित शर्मा, प्रधान मंजीत भगत, हेमंत रौतेला, डीडीओ केएन तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन, जिपं सदस्य सोनू फर्त्याल, भाजपा रानीखेत मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महेश आर्य आदि थे।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारियों को पेंशन चेक देकर किया सम्मानित
रानीखेत। बाल विकास विभाग की ओर से छह महिला लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, सहकारिता विभाग ने दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत छह लाभार्थियों को शून्य ब्याज दर पर ऋण, चार प्रगतिशील किसानों को प्रमाणपत्र, चार राज्य आंदोलनकारियों को पेंशन के चेक और 17 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रमाणपत्र वितरित किए। इनके अलावा राजस्व विभाग की ओर से 12 स्थायी, 16 आय प्रमाणपत्र, 12 हैसियत, 10 जाति, नौ चरित्र, दो उत्तरजीवी प्रमाणपत्र बनाए गए। पशुपालन विभाग की ओर से चार पशुधन बीमा, 110 पशुपालकों को दवा वितरण, स्वजल विभाग की ओर से व्यक्तिगत शौचालय प्रोत्साहन राशि के पांच, सार्वजनिक शौचालय के दो प्रपत्र वितरित किए गए। पंचायतीराज विभाग ने परिवार रजिस्टर की 23 ऑनलाइन नकल, तीन जन्म प्रमाणपत्र, एक मृत्यु प्रमाणपत्र, पांच परिवार संसाधन, 12 पीएम किसान निधि के आवेदन वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग में 14 वृद्वावस्था, दो दिव्यांग, तीन विधवा पेंशन के आवेदन किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 18 विकलांग प्रमाण-पत्र, 29 लोगों का शुगर, बीपी जांच और 22 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें