फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बस चालकों और यात्रियों को किया जागरूक

Wed, 09 Sep 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला कोतवाली पुलिस टीम और यातायात पुलिस ने बुधवार को केमू स्टेशन पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान बस चालकों और यात्रियों को बताया गया कि यदि कोई नाबालिग बालक-बालिका अकेले बस अथवा टैक्सी में यात्रा करता हुआ दिखाई दे तो उससे आवश्यक पूछताछ की जाए। किसी प्रकार की संदिग्धता प्रतीत होने पर तत्काल 112 पर सूचना देने के साथ-साथ नजदीकी पुलिस, थाना और चौकी को भी अवगत कराने के लिए जागरूक किया। इस दौरान बस चालकों और यात्रियों को महिला और बाल अपराध, साइबर अपराध, यातायात के नियम, नशे के दुष्प्रभाव और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। वहां महिला कोतवाली की निरीक्षक जानकी भंडारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी, द्रौपदी सुयाल, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें