बमराड़ी की टीम को ट्राफी देते विधायक दास और भाजपा जिलाध्यक्ष बिष्ट
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। नव युवक मंगल चनोली की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बमराड़ी की टीम ने दिगोली की टीम को आठ रन से हराकर ट्रॉफी जीती।
चनोली के खर्कगबाड़ मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने नवयवुक मंगल दल की ओर से विजेता टीम को आठ हजार, उपविजेता टीम को चार रुपये नकद धनराशि भेंट की। साथ ही विधायक ने दोनों टीमों को अपनी ओर से क्रिकेट किट देने की घोषणा की। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, पूर्व बीडीसी सदस्य नंदन सजवाण, हरीश नेगी, नंदन सिंह नेगी, प्रताप सिंह, मीना देवी, एडवोकेट जेसी आर्या, चंदन आदि थे। संवाद