फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा कर परिवार के मंगल की कामना की

Tue, 13 May 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बैशाख और बुद्ध पूर्णिमा का पर्व जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने व्रत रखकर मंदिरों में पूजा- पाठ कर परिवार के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। सोमवार को वैशाख पूर्णिमा पर लोगों ने व्रत रखा। नंदादेवी मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, बद्रेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही लोग आने लगे थे। मंदिरों और घरों में भजन कीर्तन हुए, इससे वातावरण भक्तिमय रहा। देर शाम विधि-विधान से चंद्रमा की पूजा कर व्रत का पारायण किया। इधर कसारदेवी स्थित बौद्ध मठ में धार्मिक कार्यक्रम हुए। लोगों को महात्मा बुद्ध के उपदेशों की जानकारी दी गई। बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें