फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अराजक तत्वों ने स्कूल में सोलर पैनल सहित अन्य सामग्री तोड़ी

Wed, 09 Aug 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्याल्दे ब्लाक के अटल उत्कृष्ट जीआईसी सराईखेत में अराजक तत्वों ने उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन



जीआईसी सराईखेत में बीते रविवार को अराजक तत्वों ने डिश, एंटिना, सोलर पैनल सहित अन्य सामग्री तोड़ डाली। सोमवार को विद्यालय खुलने पर शिक्षक पहुंचे तो जानकारी मिली। प्रभारी प्रधानाचार्य पुष्कर राम ने थाने में तहरीर देकर अराजक तत्वों का पता लगाने की मांग की। इससे पूर्व भी क्षेत्र के कई स्कूलों में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। आए दिन घट रहीं इन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। अराजक तत्वों की खोजबीन की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें