अल्मोड़ा। चितई मंदिर में शादी समारोह में बीती रात हंगामा हो गया। पिथौरागढ़ से आई बरात के चितई बाजार स्थित एक होटल में पहुंचने के दौरान किसी बात को लेकर बरातियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वालों में एक सैन्य अधिकारी शामिल थे। घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ बलवंत रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शिकायत मिली है। मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद