फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुमाऊंनी पुस्तक मेरी थात और कणक का विमोचन

Tue, 27 May 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. दलीप सिंह बोरा की दो कुमाऊंनी पुस्तक कहानी संग्रह ‘मेरी थात’ व कविता संग्रह ‘कणक’ का लोकार्पण किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. देव सिंह पोखरिया ने कहा कि कुमाऊंनी हिंदी की उप बोली नहीं उसकी सहचर है। कुमाऊंनी और गढ़वाली भाषा आठवीं अनुसूची में शामिल होने की प्रतीक्षा में है। यह अपने आप में कई गंभीर सवाल पैदा करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार नवीन बिष्ट ने की। संचालन नीरज पंत ने किया। वहां पर साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज, लोक गायक दीवान कनवाल, साहित्यकार डॉ. महेंद्र महरा ‘मधु’, गणेश दत्त भट्ट, नारायण थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें