चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया-तड़ागताल मोटर मार्ग में बोल्डर गिर गया। इससे मार्ग कुछ देर अवरुद्ध रहा। बाद में श्रमिकों ने बोल्डर हटा कर मार्ग को यातायात के लिए खोला। चौखुटिया-तड़ागताल मोटर मार्ग में निर्माण कार्य किया जा रहा है। मार्ग में आए दिन बोल्डर गिरना आम बात हो गई है। मंगलवार की सुबह मार्ग में बोल्डर गिर गया। इससे मार्ग कुछ देर के लिए अवरुद्ध रहा। इस मार्ग से स्कूल वाहन और अन्य निजी वाहन आवाजाही करते हैं। इससे स्कूली बच्चों और यात्रियों को जान का खतरा बना हुआ है। एसडीएम सुनील कुमार राज ने बताया कि संबंधित संस्थान को निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।