बैजनाथ कृत्रिम झील में नौकायन के लिए पहुंची नाव
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ कृत्रिम झील में जल्द ही पर्यटक नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके लिए दो नाव यहां पहुंच गई हैं।
डीएम विनीत कुमार ने केएमवीएन और पर्यटन विभाग को कुछ दिन पूर्व बैजनाथ झील में नौकायन शुरू कराने के निर्देश दिए थे। केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह बैजनाथ के प्रभारी इंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नौकायन कराने वाली एजेंसी ने फिलहाल दो नाव बैजनाथ भेज दी हैं। इधर, सिंचाई विभाग के एई हरीश चंद्र सती ने बताया कि नौकायन शुरू कराने के लिए विभाग ने झील में पानी भर दिया है। बैजनाथ मंदिर के मुख्य सचेतक भगवान गिरी, कांग्रेस नेता भुवन पाठक, ग्राम प्रधान बैजनाथ राजेंद्र गिरी गोस्वामी आदि ने बताया कि झील में नौकायन शुरू होने से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।