परीक्षा के बाद रैमजे इंटर कालेज से लौटती छात्राएं। संवाद
- फोटो : नैनीताल में नगर पालिका का औचक निरीक्षण करते राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट
अल्मोड़ा। बारिश के चलते मंगलवार को हाईस्कूल और इंटर बोर्ड के परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बच्चे बारिश के बीच किसी तरह परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। वहीं कुछ बच्चों ने परीक्षा भी छोड़ दी। मंगलवार को हुई परीक्षा में जिले भर से 165 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इनमें हाईस्कूल विज्ञान के 131 संस्थागत व नौ व्यक्तिगत और इंटर समाजशास्त्र में 22 संस्थागत व तीन व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हालांकि सीईओ हेमलता भट्ट का कहना है कि बारिश की वजह से ही बच्चों से परीक्षा छोड़ी, ऐसा नहीं हो सकता।
परीक्षार्थी बोले
बारिश के चलते बोर्ड परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। भीगते हुए बोर्ड परीक्षा केंद्र तक पहुंचा। विज्ञान का पेपर था, परीक्षा ठीक तरीके से हो गई। - पंकज सिंह, अल्मोड़ा।
छाता लेकर घर से निकला था लेकिन बारिश इतनी तेज थी कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने तक भीग गया। बारिश थमती को हमारी परेशानी कम हो जाती। - रोहित बिष्ट, अल्मोड़ा।
बारिश के चलते परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी से जूझना पड़ा। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है। किसी तरह सवालों के जवाब लिख सके। - पवन नेगी, अल्मोड़ा।
बारिश होने से परीक्षा देने के लिए केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीगते हुए किसी तरह परीक्षा केंद्र पहुंचे तब जाकर परीक्षा दी। - सुमित बिष्ट, अल्मोड़ा।