फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में राइंका गरुड़ की मनीषा सिंह ने मारी बाजी

विज्ञापन
गरुड़ में विज्ञान संगोष्ठी का दीप जलाकर शुभारंभ करती बीईओ - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। ब्लॉक स्तरीय जूनियर विज्ञान संगोष्ठी में राइंका गरुड़ की मनीषा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रांइका गरुड़ में हुई ब्लॉक स्तरीय जूनियर विज्ञान संगोष्ठी का शुभारंभ बीईओ कमलेश्वरी मेहता ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान एक रुचिकर विषय है। कालेज के प्रधानाचार्य डीएस पछाई ने कहा कि विज्ञान रट के नहीं प्रयोग करके सीखा जाता है। विज्ञान संगोष्ठी में राइंका गरुड़ की मनीषा सिंह ने प्रथम, राइंका सिरकोट के राहुल सिंह ने द्वितीय, खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ विवेकानंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन संगोष्ठी के समन्वयक गिरीश नेगी, महिधर भट्ट, केरहमान, राजेंद्र जोशी ने किया। संगोष्ठी में अव्वल छात्र छात्राओं को बीईओ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें