गनाई में संपर्क अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट व अन्य लोग। संवाद
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रानीखेत जिले में भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान जोरों पर है। जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह रौतेला के नेतृत्व में गनाई की अनूसुचित बस्ती में सामूहिक रूप से सूक्ष्म जलपान का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि आदर्श समाज निर्माण व देश को शक्तिशाली विश्वगुरु बनाने के लिए हमें जातिवाद की संकुचित मानसिकता से आगे बढ़कर हिंदू एकता के साथ समाज में समरसता का भाव पैदा करना होगा। इस मौके पर लोगों ने विभिन्न समस्याएं रखी।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता गोस्वामी, सह संयोजक कुलदीप आर्या, बंशीधर कुमयां, मंडल महामंत्री दीपक नेगी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह पटवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश नायक, उपाध्यक्ष गोपाल गिरी, हेम चंद्र, भुवन गिरी, कमल राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नारायण रौतेला व संचालन मोहन मेहरा ने किया। संवाद