फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे भाजपा और व्यापार संघ के लोग

विज्ञापन
तहसीलदार मनीषा को ज्ञापन सौंपते भाजपाई। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव के बाद हुआ विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि विजय जुलूस के दौरान मारपीट, लूटपाट, जानलेवा हमला, अनुसूचित जाति के लोगों को जातिसूचक गाली गलौज, के आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन अभी तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिस कारण भय और तनाव का माहौल है। वहां पर छावनी के सदस्य मोहन नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, छावनी पूर्व सभासद संजय पंत, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट, मोहित नेगी, मदन कुवार्बी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें