गरुड़ में बार एसोसिएशन भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। बार एसोसिएशन ने एक सादे समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट को सम्मानित किया। उन्होंने ब्लॉक में सब रजिस्ट्रार की तैनाती और बार भवन के निर्माण के लिए तीस लाख रुपये स्वीकृत करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और बिष्ट का आभार जताया। वहां पर संघ के अध्यक्ष हरीश जोशी, सचिव चंद्रशेखर कांडपाल, रमेश सनवाल, गिरीश कोरंगा, जेसी आर्या, हरीश भट्ट, उमेेश पांडे आदि थे।