गरुड़ में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक में विधायक चंदन दास
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा कार्यालय में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी पर चर्चा हुई। भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक चंदन राम दास ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के भाजपा कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग प्रशिक्षण में हर कार्यकर्ता से प्रतिभाग करने को कहा। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग शिविर की तिथि शीघ्र तय की जाएगी। बैठक में कार्यक्रम के मंडल पालक इंद्र सिंह फर्स्वाण, कार्यक्रम के जिला सह संयोजक घनश्याम जोशी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्या सुनीता आर्या, एडवोकेट जेसी आर्या, डीके जोशी, मंडल राणा, बहादुर कोरंगा आदि ने विचार रखे।