फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान का अपमान कर रही है कांग्रेस : शिव सिंह

Wed, 30 Apr 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता
विज्ञापन

बागेश्वर। पीएमजीएसआई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान का अपमान कर रही है। इससे पहले भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया ने बिष्ट का स्वागत किया। इसके बाद हुई पत्रकार वार्ता में बिष्ट ने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान खतरे डाला है। वर्ष 1949 कांग्रेस सरकार ने अनुच्छेद- 370 को लागू कर जम्मू कश्मीर में मुख्य धारा से अलग कर दिया और देश में दो निशान दो संविधान और दो प्रधान प्रदान किया। 1951 में अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म किया मीडिया की आवाजों को राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया। 25 जून 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया। कांग्रेस लगातार संविधान का अपमान कर रही है और संविधान बचाओ अभियान चला रही है। वहां पर विधायक पार्वती दास, प्रकाश शाह, जिला महामंत्री संजय परिहार, जिला उपाध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया, दयाल कांडपाल, पंकज मेहता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें