गरुड़ में बाइक दुर्घटना में घायल युवक। संवाद
गरुड़ (बागेश्वर)। टीट बाजार में दो बाइक की टक्कर से तीन लोग गंभीर घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना होता तो अधिक नुकसान हो सकता था।
बाइक की टक्कर की आवाज सुनकर कस्बे के वाशिंदे घर छोड़कर बाहर निकल आए। थाना बैजनाथ से मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु बसवाल 20, चंदन बोरा 21 निवासी भगरतोला अपने गांव से टीट बाजार की ओर बाइक में आर रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे दीपक लोबियाल 19 निवासी खरई बागेश्वर की बाइक उससे टकरा गई। दुर्घटना में तीन घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर मौजूद प्रकाश गोस्वामी और कस्बे लोग घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गए। गंभीर घायल दीपक लोबियाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर अल्मोड़ा भेजा गया है। अन्य दो घायलों का उपचार बैजनाथ में चल रहा है। थानाध्यक्ष बैजनाथ कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि बाइकर्स और बैगर लाइसेंस दोपहिया वाहन चलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। संवाद