फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटबाजी से आहत भूपेंद्र सिंह भोज का पीसीसी के सदस्य पद से इस्तीफा

विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह भोज (गुड्डू) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पद से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज (गुड्डू) ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को भेजे त्यागपत्र में कहा कि वर्तमान समय में उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ता की अनदेखी कर रहा है। कुछ तथाकथित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता क्षेत्रवाद, जातिवाद के आधार पर कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य के पद पर काम करने में असमर्थ हैं। भोज इससे पूर्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, युकां लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, जिला निर्माण सलाहकार समिति उत्तराखंड सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष पद भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें