द्वाराहाट के कुलदेवी मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुलदेवी मंदिर में संकल्प एक परिवार की ओर से आयोजित दुर्गा महोत्सव में भंडारे का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को दुर्गा मूर्ति का चौखुटिया रामगंगा नदी में विसर्जन किया जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार को अष्टमी की रात भर भजन कीर्तनों की धूम रही। वहां मुख्य यजमान गिरीश भट्ट, गीता भट्ट, आशितोष चौधरी, भावना चौधरी, पंडित सोनू जोशी, व्यवस्थापक अनिल चौधरी, विनय भट्ट, सुनील भट्ट, गजेंद्र वर्मा, गोपाल चौधरी, पुनीत साह आदि रहे।