द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुलदेवी मंदिर में संकल्प एक परिवार की ओर से आयोजित दुर्गा महोत्सव में दिन भर भजन कीर्तन की धूम मची रही। मुख्य यजमान गिरीश भट्ट, गीता भट्ट, आशितोष चौधरी और भावना चौधरी ने पूजा अर्चना की। पंडित सोनू जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। इस मौके पर व्यवस्थापक अनिल चौधरी, विनय भट्ट, सुनील भट्ट, गजेंद्र वर्मा, गोपाल चौधरी, पुनीत साह, परिक्षीत, महेंद्र मैनाली मौजूद रहे।