द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुलदेवी मंदिर में दुर्गा महोत्सव जारी रहा। शनिवार को पंडित सोनू जोशी ने यजमान गिरीश भट्ट, गीता भट्ट और आशितोष चौधरी, भावना चौधरी से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए। यहां दिन भर भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। इस मौके पर व्यवस्थापक अनिल चौधरी , सुनील भट्ट, गजेंद्र वर्मा, गोपाल चौधरी, पुनीत साह मौजूद रहे।