फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुप्रतीक्षित अंतरराज्यीय रोडवेज बस अड्डा निर्माण शुरू

Mon, 01 Feb 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बहुप्रतीक्षित अंतरराज्यीय रोडवेज बस अड्डा निर्माण शुरू हो गया है। विधायक मनोज तिवारी ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


 करीब 16.50 करोड़ लागत के इस बस अड्डे के निर्माण को सरकार ने प्रथम चरण में दो करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम को अवमुक्त कर दिए हैं।

भूमि पूजन के बाद विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि बस अड्डा बन जाने से नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रियों को भी सुविधा होगी।

इसके साथ ही अन्य राज्यों की बस सेवाएं भी अल्मोड़ा तक पहुंचने लगेंगी। तिवारी ने कहा कि काम पूरा करने को डेढ़ साल का समय निर्धारित किया गया है।

बस अड्डे में बसों की पार्किंग, यात्रियों के लिए डोरमैट्री, जलपानगृह, शौचालय, ड्यूटी कार्मिकों के लिए कमरों समेत दुकानों का निर्माण भी होगा।

इस मौके पर एसडीएम विवेक राय, रोडवेज के एआरएम विजय तिवारी, निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक विवेक अरोड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, लता तिवारी, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, पूरन रौतेला, भूपेंद्र भोज, त्रिलोचन जोशी, अमर सिंह रावत, तारा चंद्र, अख्तर हुसैन, राजेंद्र तिवारी, हेम तिवारी, गीता मेहरा, लीला जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें