फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीआईसी गुरुड़ाबांज में बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट को होगा निर्माण

Mon, 30 Mar 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी दन्या (अल्मोड़ा)। पीएम श्री जीआईसी गुरुड़ाबांज का द्वितीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा ने खेल प्रतिभाओं को निखारने के विद्यालय में बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए जिला पंचायत निधि से दो लाख रुपये देने घोषणा की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। ताकि कि खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने को मंच मिल सके। वहां धौलादेवी ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, हरीश प्रसाद, महेंद्र मेहरा, हेम पांडे सहित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें