भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण के टानी में आज वसंत मेले का आयोजन होगा। वसंत आगमन पर लगने वाले इस मेले में लोक कला एवं संस्कृति विभाग के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। समिति के सदस्यों ने बताया की यहां हर साल बासंती कौतिक आयोजित होता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगाें से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील की है।