फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गांजा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने गांजा तस्करी के आरोपी ज्ञानेंद्र पाल सिंह निवासी सिविल लाइन काजीपुरा, मुरादाबाद, यूपी की जमानत याचिका खारिज की है।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि तीन अप्रैल 2023 को सल्ट में पुलिस ने चेकिंग के लिए एक कार को रोका। उसमें पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति कार रुकते ही जंगल की तरफ भाग गया। कार की तलाशी पर उसमें तीन कट्टों में भरा 31 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त फरार व्यक्ति ज्ञानेंद्र पाल को छह अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की थी जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई। विशेष सत्र न्यायाधीश ने सभी पक्षों और गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन कर आरोपी की जमानत याचिका खारिज की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें