फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल ड्यूटी के लिए बागेश्वर जिले के 3574 युवकों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
भर्ती के लिए प्री हाइट टेस्ट से गुजरते बागेश्वर जिले के युवक। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अग्निवीर बनने के चाहत में युवाओं का जोश बरकरार है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में सोमवार को जीडी की भर्ती रैली में बागेश्वर जिले के युवाओं का जोश देखा गया। सुबह दो बजे से ही मैदान में लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बागेश्वर की तीनों तहसीलों से पंजीकृत 4256 अभ्यर्थियों में से 3574 ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन

एआरओ अल्मोड़ा की तरफ से आयोजित यह भर्ती इस बार तहसीलवार आयोजित की जा रही है, जिस कारण बाजार में युवाओं की अधिक भीड़ नहीं है। तीसरे दिन बागेश्वर की तहसीलों से जुड़े युवाओं की जीडी (जनरल ड्यूटी) की भर्ती हुई। प्री हाईट टेस्ट, प्रपत्र जांच के बाद 4256 में से कुल 3574 युवाओं को दौड़ लगाने का मौका मिला। दौड़ के बाद सफल युवकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई।
एक लाख आठ हजार से अधिक युवाओं ने किया है पंजीकरण
रानीखेत। 31 अगस्त तक चलने वाली भर्ती रैली में कुमाऊं के चार जिलों (अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर) से कुल 30,684 युवाओं ने अग्निवीर सोल्जर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/एसकेटी, ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के तहत पंजीकरण कराया है। पूरे राज्य से अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए एक लाख आठ हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

खाने की गुणवत्ता की रोज हो रही जांच
रानीखेत। अग्निवीर भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन इस बार काफी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। कई विद्यालयों, बरात घरों का अधिग्रहण करने के साथ ही वहां खाने की व्यवस्था भी की गई है। पूर्ति निरीक्षक मनोज सती के नेतृत्व में सचल टीम प्रतिदिन स्टालों और ढाबों पर जाकर भोजन की गुणवत्ता जांच रही है। प्रशासन का कहना है कि कोई भी टैक्सी चालक और होटल मालिक अधिक दाम नहीं वसूले इसके लिए टीम पूरी तरह से कार्य कर रही है। यदि कहीं भी खाने की गुणवत्ता खराब पाई जाएगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आज दौड़ेंगे रामनगर, हल्द्वानी, लालकुआं तहसीलों के युवा
रानीखेत। अग्निवीर जीडी के लिए 23 अगस्त को नैनीताल जिले की रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं तहसीलों के युवा किस्मत आजमाएंगे। भर्ती के लिए युवाओं का यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। भर्ती की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें