सवार 25 यात्रियों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना
अल्मोड़ा। बरेली से बागेश्वर रवाना हुई रोडवेज बस अल्मोड़ा स्टेशन नहीं पहुंच सकी। नगर के चौघानपाटा के पास बीच सड़क में बस खराब हो गई। इससे पहले भी बस रास्ते में दो बार खराब हुई थी।
बृहस्पतिवार की सुबह बागेश्वर डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3191 बरेली से बागेश्वर के लिए रवाना हुई। चालक सुरेश जोशी ने बताया कि बरेली में काफी प्रयास करने के बाद बस स्टार्ट हुई। हल्द्वानी पहुंचने पर बस में खराबी आ गई और कुछ देर तक बस स्टार्ट नहीं हुई। चालक के प्रयासों के बाद बस स्टार्ट होकर गंतव्य को रवाना हुई। अल्मोड़ा में रोडवेज स्टेशन पहुंचने से 300 मीटर दूर चौघानपाटा में बस फिर खराब हो गई। बस में 25 यात्री सवार थे। काफी प्रयासों के बाद बस स्टार्ट होकर स्टेशन पहुंची। स्टेशन में बस में आई तकनीकी खराबी को दूर किया गया। इसके बाद बस बागेश्वर को रवाना हुई। इससे पूर्व भी जुलाई में हरिद्वार- अल्मोड़ा बस तकनीकी कारणाें से चौघानपाटा में ही बीच रास्ते में खराब हो गई थी।
कोट- रोडवेज बस की दो बैटरियों में से एक बैटरी में खामी आने से बस स्टार्ट नहीं हुई। तकनीकी खामी दूर कर बस को बागेश्वर को रवाना कर दिया है।- विजय तिवारी, एजीएम अल्मोड़ा डिपो।