फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सुरई-बाबन सड़क पर सोलिंग की गुणवत्ता पर सवाल

Sun, 11 Jun 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सुरईखेत-बाबन सड़क पर सोलिंग के लिए तोड़े गए पत्थर। संवाद
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सुरईखेत-गनोली-बाबन सड़क पर सोलिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि के ईई के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर मानकों के अनुरूप सोलिंग नहीं हो रही है जो गलत है। घटिया पत्थर के उपयोग से सड़क जल्द क्षतिग्रस्त होगी जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग होगा।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि जनवरी 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरईखेत- गनोली- बाबन मार्ग का शिलान्यास किया था। वर्तमान में सड़क पर सोलिंग कार्य किया जा रहा है जिसमें घटिया पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। गनोली और विठोली के बीच सड़क किनारे प्राकृतिक जल स्रोत से गनोली और बाबन के ग्रामीणों की प्यास बुझती है। सड़क निर्माण के दौरान गड्ढा खोदकर यहां तालाब बना दिया गया है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने यहां पूर्व की तरह व्यवस्था करने, सड़क का डेढ़ किमी आगे जाजली मुख्य सड़क तक मिलान करने, सड़क निर्माण के दौरान काटी गई भूमि का प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की।
चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर गनोली की प्रधान अनीता देवी, बाबन के सुरेश चंद्र, बिठोली के जगदीश सिंह, बुढली के हर्ष सिंह, काण्डे के प्रधान दिनेश कांडपाल, राज्य आंदोलनकारी कैलाश चंद्र फुलारा आदि शामिल रहे। लोनिवि के जेई मनोज फर्त्याल ने कहा कि चार किमी सड़क पर डामरीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। अभी सोलिंग के लिए पत्थर तोड़ने का काम किया जा रहा है। पत्थर की गुणवत्ता की जांच होगी। मानकों के अनुरूप सोलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें