पद यात्रा पर निकले एक बाबा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बाबा के आश्रम आदि का पता नहीं चल पाया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी बावलानंद (68) नाम के संत बसभीड़ा नामक स्थान पर कुछ अस्वस्थ से पड़े थे। लोगों की सूचना पर पहुंची 108 से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि बाबा के आश्रम, निवास और अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई है। अलबत्ता चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।