अल्मोड़ा। नगर के खजांची मोहल्ला स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में रविवार को रामचरित मानस के अयोध्या कांड का पाठ हुआ। इस दौरान हुए भजन कीर्तनों से वातावरण भक्तिमय रहा। आरती के बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। वहां गिरीश लोहनी, छोटे लाल, पूरन कांडपाल, सतीश जोशी, चंद्रप्रकाश शाह, गोविंद बल्लभ जोशी, गिरीश पंत, रघुवीर सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।