अल्मोड़ा। नगर के एक होटल में स्वाश्रयी महिला सेवा संघ उत्तराखंड की ओर से राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभागों अधिकारियों ने महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शुक्रवार को हुई कार्यशाला में महिलाओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनाओं, महिला बाल विकास, पंचायती राज से संचालित योजनाओं, ब्लॉक स्तरीय योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और रोजगार को बढ़ावा देने आदि की बात रखी। विभागों के अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया। यहां अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, देहरादून, लमगड़ा, भिकियासैंण, ताकुला, ताड़ीखेत, हवालबाग ब्लॉक से 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजन किया। यहां पाशुपति बौनाल, शिखा जोशी, स्वाति सिंह, डॉ. भूपाल सिंह भोज, कंचन जोशी, कल्पना कनवाल, रमेश चंद्र, प्रमेंद्र पांडे, मंजू पांडे, सरोजनी आदि मौजूद रहे।