फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रात्रि चौपाल में नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sun, 18 Oct 2026 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस की ओर से ग्रामीण इलाकों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जालीखान पंचायत भवन में चौपाल लगाई। पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनका तुरंत निपटारा किया। साथ ही लोगों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और ओटीपी फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए। पुलिस ने अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी बैंक डिटेल्स शेयर न करें और ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा ग्रामीणों को नए कानून, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों और महिला सुरक्षा ऐप गौरा शक्ति के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें