स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रैली का आयोजन देघाट, वल्मरा, चंपानगर और भाकूड़ा में किया गया। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों से दोपहिया वाहनों में हेलमेट का प्रयोग, नशामुक्ति और तेज गति से वाहन नहीं चलाने की अपील की। कार्यक्रम में एसआई जीआर गोला, मनोज पांडे, महेंद्र कुमार, नीरज बिष्ट, हृदेश कुमार, दीपक कुमार, जगदीश सिंह और सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।