फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स के प्रति सेना के जवानों को किया जागरुक

विज्ञापन
एचआईवी और एड्स जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद सिख रेजीमेंट के जवान। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने कैंट स्थित सेना कार्यालय में सिख रेजीमेंट के जवानों को एड्स के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित ने बताया कि एचआईवी वायरस व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को धीरे धीरे कमजोर कर देता है। इससे मानव शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता में कमी आ जाती है। एड्स एचआईवी संक्रमण का अंतिम चरण है। भारत सरकार ने 1987 में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। विश्व मेें 3.33 करोड़ लोग एचआईवी से पीड़ित हैं। भारत में इनकी संख्या करीब 21.17 लाख है। वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि एचआईवी एड्स होने के मुख्य कारणों के बारे में बताया। इस अवसर पर सिख रेजीमेंट के जवानों, अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के डा. ललित पांडे, सुंदर जीना आदि भी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें